भदोही में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

भदोही में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

भदोही में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: March 24, 2024 / 11:40 pm IST
Published Date: March 24, 2024 11:40 pm IST

भदोही (उप्र) 24 मार्च (भाषा) भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोपीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पूरे टीका गांव निवासी हप्पू बिन्द, पत्नी और इकलौती बेटी कुमारी साधना बिन्द (21) के साथ रहते थे, जबकि उनके दो बेटे बाहर रहकर मज़दूरी करते हैं।

एसएचओ ने बताया कि आज दोपहर को हप्पू और उसकी पत्नी होली की खरीदारी कर जब बाजार से घर लौटे तो साधना को कमरे में दीवार पर लगी खूंटी के सहारे दुपट्टे से बनाए गए फंदे से लटके हुए देखा और पुलिस को सूचना दी।

उन्‍होंने परिजनों के हवाले से बताया कि साधना ने खुदकुशी क्यों की ये वो खुद नहीं समझ पा रहे हैं।

कुमार ने बताया कि फिलहाल शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द धीरज

धीरज


लेखक के बारे में