उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हाई-टेंशन तार से करंट लगने पर महिला की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हाई-टेंशन तार से करंट लगने पर महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 04:29 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 04:29 PM IST

कौशांबी (उप्र), चार फरवरी (भाषा) कौशांबी जिले में बुधवार को हाई-टेंशन तार से करंट लगने पर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह सराय अकिल थाना क्षेत्र की है जब अपने खेतों में जा रही इमली गांव निवासी किरण कोरी का पैर खेत की मेड़ पर पड़े टूटे हुए हाई-टेंशन तार पर पड़ गया।

उसने बताया कि करंट लगने से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

भाषा सं जफर खारी

खारी