करंट से एक महिला को बचाने की कोशिश में उसके पति एवं पुत्र की मौत
करंट से एक महिला को बचाने की कोशिश में उसके पति एवं पुत्र की मौत
मऊ (उप्र), चार जून (भाषा) मऊ के एक गांव में बृहस्पतिवार को पानी के पंप में आ रहे करंट के संपर्क में आई एक महिला को बचाने की कोशिश में उसके पति एवं पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबन तहसील के रामपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर मिश्र गांव में हुई ।
अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान मीना देवी (45) के रूप में की गई है, जो झुलस गई लेकिन बच गई और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर परिवार के घर में लगे पानी के पंप में बिजली का करंट आ गया तथा मीना देवी उसके संपर्क में आ गयी।
पुलिस के मुताबिक मीना के पति देवेन्द्र मिश्रा (48) उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन खुद भी करंट की चपेट में आ गए।
पुलिस ने कहा कि उनके बेटे, नीरज मिश्रा (26) ने अपने माता-पिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट के संपर्क में आ गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि करंट लगने से देवेंद्र और नीरज दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और जांच शुरू कर दी गई है
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


