बांदा में युवती की गला रेतकर हत्या

बांदा में युवती की गला रेतकर हत्या

बांदा में युवती की गला रेतकर हत्या
Modified Date: December 15, 2022 / 03:51 pm IST
Published Date: December 15, 2022 2:38 pm IST

बांदा (उप्र), 15 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में धारदार हथियार से गला रेतकर 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि हरदौली गांव में भोला देवी का शव उसके कमरे में मिला। बुधवार की रात को उसकी हत्या कर दी गई।

एसपी ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि बुधवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने सो रही भोला देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर खोजी कुत्तों और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए भेजा गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

एसपी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रात में युवती का पिता खेत में सोने के लिए गया था और युवती जिस कमरे में सोई थी, उस कमरे का दरवाजा खुला था।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।