रेलवे पटरी के पास महिला का शव बरामद, शिनाख्त के बाद जांच जारी

Ads

रेलवे पटरी के पास महिला का शव बरामद, शिनाख्त के बाद जांच जारी

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 09:47 PM IST

बागपत (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) बागपत जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में टटीरी कस्बे के पास रेलवे पटरी के किनारे बृहस्पतिवार को एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, साथ ही ‘फिल्ड यूनिट’, ‘एसओजी’ और ‘सर्विलांस टीम’ के सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं निरीक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की शिनाख्त दुर्गेश(47) के रूप में हुई है जो सूरजपुर महनवा गांव के बाबूराम की पत्नी थी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य संकलित किए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार