Yogi Government On Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अलर्ट मोड पर योगी सरकार, मथुरा-वृंदावन जाने वाली बसों पर रखी जाएगी खास नजर, अधिकारियों को दिए निर्देश

Yogi Government On Krishna Janmashtami: योगी सरकार ने जन्माष्टमी पर परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Yogi Government On Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अलर्ट मोड पर योगी सरकार, मथुरा-वृंदावन जाने वाली बसों पर रखी जाएगी खास नजर, अधिकारियों को दिए निर्देश

Yogi Government On Krishna Janmashtami/Image Credit: File

Modified Date: September 2, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: September 2, 2026 11:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा, वृंदावन में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़।
  • योगी सरकार ने परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।
  • जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर बसों और बस स्टेशनों पर सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Yogi Government On Krishna Janmashtami: लखनऊ: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर बसों और बस स्टेशनों पर सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा, लीला स्थली वृंदावन और प्रमुख धार्मिक स्थल गोवर्धन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचेंगे है। (Yogi Government On Krishna Janmashtami) परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था की दृष्टि से आवश्यक सतर्कता बरती जाए। बसों के संचालन के साथ-साथ बस स्टेशनों पर भी विशेष निगरानी रखी जाए।

यात्री की सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क

Yogi Government On Krishna Janmashtami: परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्तक रहने के लिए कहा है। अधिकारियों से कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों के बस स्टेशनों, प्रमुख बस अड्डों और धार्मिक स्थलों को जाने वाले मार्गों पर संचालित बसों में विशेष सतर्कता बरतें।

साथ ही बसों एवं बस स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की प्रभावी निगरानी, चेकिंग करने के लिए कहा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व प्रशासन देने के लिए कहा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.