MLA Anil Sharma Passes Away: दिग्गज भाजपा विधायक का हुआ निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, कहा- उनका जाना अत्यंत दु:खद

MLA Anil Sharma Passes Away: भाजपा के विधायक अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया।

MLA Anil Sharma Passes Away: दिग्गज भाजपा विधायक का हुआ निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, कहा- उनका जाना अत्यंत दु:खद

MLA Anil Sharma Passes Away/Image Credit: File

Modified Date: September 2, 2026 / 10:57 pm IST
Published Date: September 2, 2026 10:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनिल शर्मा के निधन पर शोक जताया।
  • मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर संवेदना व्यक्त की।

MLA Anil Sharma Passes Away: लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया।

सीएम योगी ने जताया शोक

MLA Anil Sharma Passes Away:  मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।

सीएम योगी ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.