UP IAS Transfer: देर रात बदले गए इन 10 जिलों के कलेक्टर, कई जगहों के CDO का भी तबादला, एक साथ इतने IAS अफसर इधर से उधर

Ads

देर रात बदले गए इन 10 जिलों के कलेक्टर, कई जगहों के CDO का भी तबादला, Yogi government transferred IAS officers

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 06:41 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 06:41 AM IST

लखनऊः UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी यानी कलेक्टर और मुख्य विकास अधिकारी शामिल है। 24 घंटे के भीतर IAS अफसरों के तबादले की यह दूसरी सूची है। इससे पहले राज्य सरकार ने 40 IAS अफसरों का तबादला किया था।

UP IAS Transfer: सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अविनाश कुमार डीएम गाजीपुर से डीएम अलीगढ़, अरविंद सिंह अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद से डीएम एटा, अमित आसेरी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग से डीएम बांदा, डा. अंकुर लाठर उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण से डीएम फर्रुखाबाद बनाए गए हैं। कविता मीना उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से डीएम हापुड़, ईशा प्रिया विशेष सचिव पर्यटन विभाग से डीएम अंबेडकरनगर, चर्चित गौड़ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर से डीएम सोनभद्र, अनुपम शुक्ला डीएम अंबेडकरनगर से डीएम गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी डीएम बाराबंकी से डीएम अयोध्या, ईशान प्रताप सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा नागरिक उड्डयन विभाग एवं निदेशक नागरिक उड्डयन से डीएम बाराबंकी बनाए गए हैं।

यहां देखें आदेश की कॉपी (UP IAS Transfer)

इन्हें भी पढ़ेंः-