प्रेम प्रसंग में युवक एवं विवाहित युवती ने की आत्महत्या

Ads

प्रेम प्रसंग में युवक एवं विवाहित युवती ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 04:42 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 16 सितम्बर (भाषा) प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज थानाक्षेत्र के बुढ़ौरा कुम्भापुर गांव में कथित रूप से एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) रानीगंज प्रशांत राज हुड़्डा ने बुधवार को बताया कि बुढ़ौरा कुम्भापुर में ब्याहता आंचल (25) एवं विनय कुमार गौतम (23) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था ।

हुड्डा के अनुसार आंचल की 24 मई को इसी थाना क्षेत्र के जाजापुर के जितेंद्र गौतम के साथ शादी हुई थी जबकि विनय उससे विवाह करना चाहता था।

पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसने आंचल के पति को अश्लील फोटो भेजा था, जिससे दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात आंचल ने घर में फांसी लगा ली तथा ट्रामा सेंटर ले जाने पर चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित किया ।

हुड्डा के अनुसार प्रेमिका की मौत की जानकारी मिलने पर विनय ने भी जहर खा लिया।

पुलिस के मुताबिक विनय को उसके परिजन तत्काल ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक का कहना है कि वहां से भी उसे एसआरएन हॉस्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया तथा वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी तथा उसने घटना की जांच शुरू कर दी ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार