Couple Commits Suicide in Pratapgarh/Image Credit: File
Couple Commits Suicide in Pratapgarh: प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना श्रीकांत का पुरवा गांव में बुधवार को एक निःसंतान दंपति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित किया और सपना को एसआरएन हॉस्पिटल, प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Couple Commits Suicide in Pratapgarh: थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के अमरौना श्रीकांत का पुरवा के निवासी सुभाष तिवारी (60) व उसकी पत्नी सपना तिवारी (55) निःसंतान थे। उन्होंने बताया कि दोनों ने आज बुधवार को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित किया और सपना को एसआरएन हॉस्पिटल, प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-