Youth commits suicide after mother refuses to give money
Youth commits suicide after mother refuses to give money: उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मां से विवाद के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जानसठ थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में शनिवार को मां द्वारा रुपये देने से मना करने पर अली जैदी ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
‘भूखा न सोए कोई-रोटी बैंक हरदोई’ नारे के साथ शुरू हुआ आंदोलन, अब 14 राज्यों में फैलकर कर रही ये काम
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शकील अहमद ने यहां पत्रकारों को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने बताया कि मां द्वारा पैसे देने से इंकार करने के बाद युवक ने यह कदम उठाया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें