UP Coaching Center Fire News/Image Credit: IBC24.in
UP Coaching Center Fire News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। इस काम्प्लेक्स में एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित था और आग लगने के दौरान यहां बच्चे मौजूद थे। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस भीषण अग्निकांड की खबर मिलते ही सीएम योगी अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर ही राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। लखनऊ पहुंचते ही सीएम योगी सीधे घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंचे और वहां से सीधे घटनास्थ पहुंचे। मौके पर पहुंचकर सीएम योगी ने पूरी घटना के बारे में जानकारी ली है और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इससे पहले सीएम योगी ने फोन पर फायर विभाग के अफसरों को फटकार लगाई है। (UP Coaching Center Fire News) हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में न बख्शने के सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मौके पर हालात का जायजा लेने के बाद सीएम योगी KGMU जाएंगे और घायलों से मुलाक़ात करेंगे।
KGMU के डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि 21-22 लोग अस्पताल लाए गए थे। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 12 पुरुष 3 महिलाएं हैं। आग लगने के दौरान कूदने वाले स्टूडेंट की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, जिसका इलाज जारी है।
लखनऊ अग्निकांड पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दुख जताया है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-“लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। (UP Coaching Center Fire News) ये एक बेहद दुखद घटना है, इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।”
इन्हे भी पढ़ें:-