आगरा में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक फ्लाईओवर के नीचे गिरा, मौत

Ads

आगरा में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक फ्लाईओवर के नीचे गिरा, मौत

  •  
  • Publish Date - November 7, 2022 / 08:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

आगरा, सात नवंबर (भाषा) आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत बोदला फ्लाईओवर पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर के टक्कर मारने पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवक फ्लाईओवर के नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना सिकंदरा इंसपेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रोहित निवासी किरावली के रूप में हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हादसा तब हुआ जब पीछे से आ रही नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने बुलेट सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बुलट से उछलकर फ्लाईओवर के नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शाही ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोडक़र मौके से फरार हो गया।

भाषा सं. संतोष

संतोष