सुलतानपुर में बेल्ट से फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा
सुलतानपुर में बेल्ट से फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा
सुलतानपुर (उप्र), 19 जून (भाषा) सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बरुई गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव बाग में बेल्ट के सहारे फंदे से लटकते हुए मिला। पुलिस ने यह अंदेशा जताया है कि युवक ने आत्महत्या की है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेंद्र निषाद (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लंभुआ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं आनन्द मनीषा
मनीषा

Facebook


