Uttarakhand News: बीजेपी विधायक के बेटे की दबंगई, SDM को दिखाया रौब, कहा- ‘पापा विधायक हैं हमारे’, जानें क्या है पूरा मामला?

Ads

Uttarakhand News: बीजेपी विधायक के बेटे की दबंगई, SDM को दिखाया रौब, कहा- 'पापा विधायक हैं हमारे', जानें क्या है पूरा मामला?

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 11:32 AM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 11:32 AM IST

Uttarakhand News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे का वाहन दस्तावेज न मिलने पर सीज
  • हूटर बजाने और अधिकारियों से बहस करने पर मामला बढ़ा
  • पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा और वीडियो वायरल हुआ

नई दिल्ली: Uttarakhand News उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वाहन के दस्तावेज नहीं मिले तो पुलिस ने उसकी वाहन पर चालानी कार्रवाई करते हुए को सीज कर दी है।

Uttarakhand Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल नैनीताल घुमने गया था। तभी मालरोड पर भारी जाम लग गई। जिसके बाद राहुल पटेल अपनी कार में हूटर बजाना शुरू कर दिया। वहीं जाम में मौजूद रहे एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर अपनी कार साइड लगा ली। जिसके बाद एसडीएम ने वाहन को रुकवाया। जब एसडीएम ने उनसे पूछा तो बताया कि ये विधायक की वाहन है।

गलती मानने की बजाय बहस करने लगा युवक

इस दौरान विधायक पुत्र ने अपनी गलती मानने की बजाय पिता के पद का रुआब दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से बहस करना शुरू कर दिया। उसने पिता के नाम की धौंस देते हुए कहा कि क्या तुम नहीं जानते कि पापा विधायक हैं हमारे। कुछ समय के लिए सड़क पर तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन के दस्तावेज ऑनलाइन चैक किए तो वाहन के दस्तावेज नहीं मिले, वहीं वाहन चालक डीएल भी नहीं दिखा पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा और वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

किस विधायक के बेटे पर कार्रवाई हुई?

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल पर

वाहन क्यों सीज किया गया?

वाहन के दस्तावेज और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने के कारण।

घटना कहाँ हुई?

नैनीताल की मालरोड पर।