BC Khanduri Funeral Rites: पूरे राजकीय सम्मान से हुआ पूर्व CM मेजर जनरल बीसी खंडूरी का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दी श्रद्धांजलि..

Former CM BC Khanduri Funeral Rites: प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा सफल रही, जॉर्जिया मेलोनी संग बातचीत से भारत-इटली संबंध और मजबूत हुए।

BC Khanduri Funeral Rites: पूरे राजकीय सम्मान से हुआ पूर्व CM मेजर जनरल बीसी खंडूरी का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दी श्रद्धांजलि..

Former CM BC Khanduri Funeral Rites || Image- Uttarakhand DIPR

Modified Date: May 20, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: May 20, 2026 11:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी की पांच देशों की विदेश यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हुई।
  • इटली दौरे में जॉर्जिया मेलोनी संग अहम द्विपक्षीय बातचीत हुई।
  • भारत और इटली के रिश्तों को नई रणनीतिक मजबूती मिली।

हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। (Former CM BC Khanduri Funeral Rites) इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मनीष खंडूड़ी ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्म

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।

सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी जी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। (Former CM BC Khanduri Funeral Rites) उनके कार्यों को उत्तराखण्ड ही नहीं, पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ बहुगुणा, श्री मदन कौशिक, श्री प्रदीप बत्रा व श्री खजान दास, सांसद श्री अनिल बलूनी व श्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व श्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, विधायकगण और संतगण मौजूद थे।

Image

Image

Image

Image

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

राहुल की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द उनकी ‘मानसिक दिवालियापन’ का संकेत : भाजपा नेता

सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पांच साल में सात लाख एकड़ जमीन की जरूरत: कोलियर्स

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी: सतीशन

न्यायालय ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown