Haridwar Ardh Kumbh 2027 Latest News and Updates || Image- AI Generated File
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 256 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कुंभ मेले से जुड़ी सड़क, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खास फोकस किया जा रहा है। (Haridwar Ardh Kumbh 2027 Latest News and Updates) इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक बनने वाली चार लेन सड़क के नवीनीकरण के लिए 2.72 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं पथुलोक बैराज रोड और बहादराबाद-रोहलकी तिराहा से अलीपुर-सुकरासा-पाथरी अंबुवाला सड़क के सुधार कार्यों के लिए भी करोड़ों रुपये स्वीकृत हुए हैं।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी कुंभ मेला-2027 और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए 1,252 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दे चुके हैं। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से सड़क, जल आपूर्ति, बाढ़ सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत त्रिवेणी घाट के पुनर्विकास के लिए 115 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना में उत्तर हर की पौड़ी के विकास के लिए 69.06 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
कुंभ मेले की तैयारियों के तहत हरिद्वार में नई पाइपलाइन बिछाने और जल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। (Haridwar Ardh Kumbh 2027 Latest News and Updates) हर की पौड़ी, कंखल और गौरीशंकर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत और सुधार के लिए भी 6 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा बिजली विभाग के लाइन शिफ्टिंग कार्यों के लिए 99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कुंभ मेले से जुड़ी सभी स्थायी परियोजनाओं को अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाए। सरकार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आधुनिक निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है।
जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया
पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया
शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा
सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की