Haridwar Crime News | Photo Credit: IBC24
हरिद्वार: Haridwar Crime News उत्तराखंड में हरिद्वार से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां एक युवक ने महिला श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।
Haridwar Crime News मिली जानकारी के अनुसार, झांसी (उत्तर प्रदेश) का एक परिवार 15 मई को अधिक मास के स्नान के लिए हरिद्वार आया था और तभी से वहीं रहकर गंगा स्नान और पूजा-पाठ कर रहा था। इसी दौरान तीन बहनें शिव मंदिर में जल चढ़ा रही थीं। तभी एक युवक आया और उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करने लगा। जबकि महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी उन लोगों के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया।
महिलाओं का आरोप है कि सोमवार को भी आरोपी रवि चौहान वहां पहुंचा और उसने महिलाओं से अपशब्द कहे। महिलाएं पीपल के पेड़ के नीचे पूजा कर रही थीं। जब महिलाओं ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने महिलाओं के साथ मारपीट की और उन्हें चांटे मारे।
इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हरिद्वार पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि चौहान को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।