Police Outpost Suspended: पुलिस चौकी के सभी 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड.. CM के आदेश से मचा महकमें में हड़कंप, जानें क्या है वजह

Ads

Iqbalpur Police Outpost Suspended: हरिद्वार की इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित, अवैध खनन ऑडियो क्लिप के बाद सरकार की सख्त कार्रवाई।

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 05:08 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 05:08 PM IST

Iqbalpur Police Outpost Suspended || Image- Symbolic Image

HIGHLIGHTS
  • अवैध खनन मामले में पूरी पुलिस चौकी निलंबित
  • ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री धामी की जीरो टॉलरेंस नीति

Iqbalpur Police Outpost Suspended: देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपना ली है। इसकी मिसाल तब देखने को मिली जब अवैध खनन के मामले में सरकार ने सख्ती दिखाते हुए पूरे पुलिस चौकी को ही निलंबित कर दिया। एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद हरिद्वार जिले की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

SSP के एक्शन से महकमें में हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पूरे मामले की विस्तृत जांच एसपी (ग्रामीण) को सौंपी गई है।

ये अधिकारी-कर्मचारी संस्पेंड

Iqbalpur Police Outpost Suspended: निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सब-इंस्पेक्टर नवीन सिंह चौहान (प्रभारी, इकबालपुर पुलिस चौकी), हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Iqbalpur Police Outpost Suspended: इससे पहले 23 फरवरी को देहरादून पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को देहरादून में सिल्वर सिटी मॉल के पास राजपुर रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों पर हमलावरों को रसद और आर्थिक मदद देने का आरोप है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ईरान युद्ध के बीच तुर्किये के ऊपर तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया

शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में आईईडी बम धमाके में छह पुलिसकर्मियों की मौत

यह भी देखें:-

शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी

पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात का सीएसएल के जहाज निर्माण उद्योग पर फिलहाल कोई असर नहीं: अधिकारी

ईंधन भरने वाले विमान में सवार चार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना

Q1. इकबालपुर पुलिस चौकी को क्यों निलंबित किया गया?

अवैध खनन मामले में संदिग्ध भूमिका और ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

Q2. इस मामले में किन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया?

चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Q3. मामले की जांच किसे सौंपी गई है?

पूरे मामले की विस्तृत जांच हरिद्वार के एसपी (ग्रामीण) को सौंपी गई है।