Big Police Department Transfer List 2026 || Image- IBC24 News File
Big Police Department Transfer List 2026: बिजनौर: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों के एसपी की तैनाती में बड़ा फ़ेरबदल किया था। पुलिस मुख्यालय ने इस तबादले के तहत संभल के एसपी और चर्चा में रहने वाले आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई को बिजनौर का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आदेश के आलोक में कुछ ही समय में IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई ने नए पदस्थापना स्थल पर अपनी आमद देते हुए कार्यभार ग्रहण कर लिया था। वही उनकी कप्तानी में बिजनौर की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिला है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Big Police Department Transfer List 2026: दरअसल केके बिश्नोई के आदेश पर जिला पुलिस के करीब 400 अफसरों-कर्मचारियों का तबादला लिस्ट जारी किया गया है। सम्भवतः यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर पुलिस बल में फेरबदल किया गया है। लिस्ट जारी होने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप की स्थिति है। इस लिस्ट में ज्यादातर नाम ऐसे कर्मचारियों के है जो एक ही थानों में तीन सालो या उसे ज्यादा वक़्त से तैनात थे। इनमें करीब 70 मुख्य आरक्षक और महिला मुख्य आरक्षक समेत कॉन्स्टेबल का नाम शामिल है।
पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ
एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया
मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया
भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी