School Closed in Uttarakhand: आज से लगातार 12 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का आदेश, जानें अचानक क्यों लिया गया ये फैसला
School Closed in Uttarakhand: आज से लगातार 12 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का आदेश, जानें अचानक क्यों लिया गया ये फैसला
School Closed in Uttarakhand | Photo Credit: AI
- 12 दिन स्कूल बंद
- 31 जुलाई से 11 अगस्त तक नहीं खुलेंगे स्कूल
- डीएम ने लोगों को दी चेतावनी
देहरादून: School Closed in Uttarakhand देश के कई राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। नदी और नाले उफान पर आ गए हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है। (Heavy Rain School Holiday) बारिश की हालातों को देखते हुए कई हिस्सों में स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तराखंड के दो जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
School Closed in Uttarakhand इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, ऋषिकेश के हरिपुरकलां में सभी स्कूलों में 12 दिनों की लंबी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। (Schools Closed in Rishikesh) आदेश में कहा गया है कि ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के ग्राम हरिपुरकलां स्थित विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत संचालित समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक/तकनीकी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक अवकाश रहेगा। यह अवकाश भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य के लिए घोषित किया गया है।
रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में स्कूलों की छुट्टी
इसके अलावा रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जर कर दिए गए हैं। (Rudraprayag School Closed) 31 जुलाई को इन दोनों जिलों में कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी। रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा ने खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। साथ ही सभी को सतर्क रहने को भी कहा है। उन्होंने कहा बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं नदी-नालों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें।
तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरिपुरकलां स्थित विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक/तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा ऑंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 31 जुलाई, 2026 से दिनांक 11 अगस्त, 2026 तक भौतिक रूप से… pic.twitter.com/gcDggKQeZe
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) July 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: Gen-Z पर लाठीचार्ज तो राज्यसभा में भिड़े नेता.. कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी ये मांगे, लेकिन खरगे ने क्यों किया ‘मनुस्मृति’ का जिक्र?.. जानें..
- CM Yogi Aditiyanath News : योगी सरकार का नकली दवा माफियाओं पर सबसे बड़ा वार! करोड़ों के फर्जी बिलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 FIR दर्ज
- MPPSC Assistant Professor Result : MPPSC की स्पीड ने चौंकाया! इंटरव्यू खत्म होते ही आया रिजल्ट, अब इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा

Facebook


