School Closed Today in Uttarakhand: कई जिलों के स्कूलों को बंद करने का ऐलान, अचानक जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश की घोषणा

School Closed Today in Uttarakhand: कई जिलों के स्कूलों को बंद करने का ऐलान, अचानक जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश की घोषणा

School Closed Today in Uttarakhand: कई जिलों के स्कूलों को बंद करने का ऐलान, अचानक जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश की घोषणा

School Closed Today in Uttarakhand | Photo Credit: AI

Modified Date: September 7, 2026 / 06:42 am IST
Published Date: September 7, 2026 6:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • कई जिलों में स्कूल बंद
  • चम्पावत में ऑनलाइन क्लास
  • सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून: School Closed Today in Uttarakhand देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। कई जगहों पर भारी बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां पिछले कई दिनों से बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है। (School Closed Due to Rain) स्थिति को देखते हुए यहां स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

नैनीताल में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

School Closed Today in Uttarakhand भारी बारिश के चलते नैनीताल आज स्कूलों को बंद (School Closed Today) कर दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ने जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कल सोमवार अर्थात 07 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, जो शिक्षकों और स्कूल स्टाफ पर भी लागू होगा। यह आदेश उन आवासीय (बोर्डिंग) स्कूलों पर लागू नहीं होगा जहां पढ़ाई और रहने की सुविधा एक ही परिसर में है।

जनपद चम्पावत में अवकाश का ऐलान

इसके साथ ही आज जनपद चम्पावत के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा जनपद चम्पावत में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कल सोमवार 07 सितम्बर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिसके तहत शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।

इसके अलावा जनपद अल्मोड़ा में भी आज अवकाश दे दी गई है। आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल सोमवार, 7 सितम्बर को जनपद अल्मोड़ा में जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।