Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्री रामनवमी की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की सुख, शांति और समृद्धि की कामना

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्री रामनवमी की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की सुख, शांति और समृद्धि की कामना

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्री रामनवमी की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की सुख, शांति और समृद्धि की कामना

Uttarakhand News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 26, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: March 26, 2026 10:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्री रामनवमी की शुभकामनाएं
  • प्रदेशवासियों के लिए की सुख, शांति और समृद्धि की कामना

देहरादून: Uttarakhand News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री रामनवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।

Ram Navami 2026 मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन की प्रत्येक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। उन्होंने कामना की कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।