BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

साईं बाबा की प्रतिमा पर बढ़ा विवाद, काशी के मंदिरों से हटाई गई मूर्तियां, प्रेत की पूजा मान रहे ये लोग

Sai Baba statue removed from Kashi temples: केंद्रीय ब्राह्मण सभा के विरोध के बाद काशी के मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमाएं हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब …

Sai Baba statue removed from Kashi temples

Sai Baba statue removed from Kashi temples

Dr.Anil Shukla
Published: 01 Oct 2024 | 9:08 pmModified: 01 Oct 2024 | 9:10 pm

वाराणसी: Sai Baba statue removed from Kashi temples: एक बार फिर से मंदिरों में साईं प्रतिम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वाराणसी में साईं बाबा को लेकर विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है। केंद्रीय ब्राह्मण सभा के विरोध के बाद काशी के मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमाएं हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक काशी के 14 मंदिरों से साईं की मूर्ति हटा दी गई हैं।

प्रेत की पूजा मानी जा रही साईं की पूजा

दरअसल, साईं बाबा की प्रतिमा की पूरा हो सनातन के खिलाफ बताया जा रहा है और इनकी पूजा को प्रेत की पूजा माना जा रहा है। इसे लेकर वाराणसी में ब्राह्मण सभा के लोग मंदिरों से मूर्तियां हटा रहे हैं। वाराणसी के बड़ा गणेश मंदिर से साईं की प्रतिमा को हटा दिया गया है।

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा मंदिर से मूर्ति हटाने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ता बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे और वहां स्थापित साईं बाबा की मूर्ति को हटाकर के बाहर कर दिया। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के लोगों ने मंदिर के पुजारी को फटकार लगाते हुए कहा कि मंदिर में साईं का क्या काम?

read more: CG Ki Baat: डबल इंजन है भारी.. क्या इसलिए कांग्रेस हारी? क्या पूर्व की कांग्रेस सरकार के साथ केंद्र ने किया भेदभाव? देखें रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति हटाने का कार्य रविवार के दिन का है। हालाकि मूर्ति हटाने को लेकर मंदिर के पुजारी भी सहमत दिखाई दिए। मंदिर के पुजारियों ने भी मूर्ति हटाने का विरोध नहीं किया। इसलिए किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। मामला तब संज्ञान में आया जब मूर्ति हटाने का वीडियो वायरल हो गया।

आगे भी जारी रहेगा यह काम

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा शहर के अंदर जितने भी मंदिरों में साईं की मूर्ति स्थापित हैं, उन सबसे उसे हटाने की रणनीति पर काम कर रहा है। हालाकि साईं की मूर्ति हटाने को लेकर शहर में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है और ना ही किसी दूसरे वर्ग द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Controversy over Sai Baba's statue escalates, idols removed from Kashi temples, people believe they are ghost worship

शहर की खबरें
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm