FIR Against Neha Singh Rathore: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR.. पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक गीत गाने का आरोप, वाराणसी पुलिस करेगी पूछताछ
यह पहली बार नहीं है जब नेहा सिंह राठौर विवादों में आई हों। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक विवादास्पद वीडियो पोस्ट करने पर …

FIR Against Neha Singh Rathore in Varanasi
- नेहा सिंह राठौर पर वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज।
- हनुमान सेना ने आरोप लगाया कि वीडियो पाकिस्तान में वायरल कर PM की छवि बिगाड़ी।
- पहले भी देशद्रोह के मामलों में लखनऊ में नेहा पर FIR हो चुकी है दर्ज।
FIR Against Neha Singh Rathore in Varanasi: वाराणसी: लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। अपने तीखे लोकगीतों और राजनीतिक व्यंग्य के लिए मशहूर नेहा के खिलाफ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
हनुमान सेना ने कराया एफआईआर
शिकायतकर्ता और हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। आरोप है कि वीडियो जानबूझकर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में वायरल किया जा रहा है।
FIR Against Neha Singh Rathore in Varanasi: शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि यह वीडियो न केवल पीएम मोदी की छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि वाराणसी की जनता का भी अपमान करता है। सुधीर सिंह ने मांग की है कि इसे “देशद्रोह” की श्रेणी में लेकर नेहा सिंह राठौर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाए।
पहले भी हुआ था मामला दर्ज
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब नेहा सिंह राठौर विवादों में आई हों। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक विवादास्पद वीडियो पोस्ट करने पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी उनके खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
FIR Against Neha Singh Rathore in Varanasi: नेहा सिंह राठौर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स और वीडियो गीतों के माध्यम से अक्सर सरकार की आलोचना करती हैं। समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मानते हैं, जबकि विरोधी इसे राष्ट्रविरोधी बताते हैं। अब देखना होगा कि यह मामला कितनी गंभीरता से आगे बढ़ता है।
नेहा सिंह राठौर पर 400 से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज हैं क्योंकि उन्होंने सत्ता से सवाल किया था 🔥🔥
यह आदमी सरेआम राजीव गांधी जी को गाली दे रहा है इस आदमी को पुलिस गिरफ़्तार करेगी ?❓ pic.twitter.com/EdK0TkcYYx
— Saral Vyangya (@SaralVyangya) May 21, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: उन पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और वीडियो वायरल करने का आरोप है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: FIR Against Neha Singh Rathore in Varanasi, Accused of singing derogatory song against PM Narendra Modi
VARANASI
और भी पढ़ें ›उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am