चार वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पिता के मित्र ने किया दुष्कर्म
चार वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पिता के मित्र ने किया दुष्कर्म
वाराणसी (उप्र), 14 अप्रैल (भाषा) वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थानाक्षेत्र में चार साल की एक बच्ची के साथ उसके पिता के 40 वर्षीय मित्र ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एसीपी (कैंट) विदुष सक्सेना का कहना है कि आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है, जिसके चलते वह उसके साथ भी घुल मिल गया था। शनिवार को वह अपने मित्र के घर पहुंचा। तब बच्ची घर पर अकेली थी। वह बच्ची को किसी बहाने से मकबूल आलम रोड पर स्थित कब्रिस्तान में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दरिन्दगी की और बच्ची की हालत बिगड़ने पर वहां से फरार हो गया।
सक्सेना के मुताबिक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजन उसे खोजते हुए कब्रिस्तान पहुंचे जहां उन्हें वह रोती हुई मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसके पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सक्सेना ने बताया कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
भाषा सं राजेंद्र
राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: चार वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पिता के मित्र ने किया दुष्कर्म
VARANASI
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm