Home » Videos » Aadhaar Card Rules: New Aadhaar card rule implemented! Big relief for children; those aged 18+ will not get this facility.
Aadhar Card Rules: आधार कार्ड का नया नियम लागू! बच्चों को बड़ी राहत, 18+ वालों को नहीं मिलेगी ये सुविधा |
Ads
आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब ग्रामीण इलाकों में बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने और पुराने आधार में जरूरी जानकारी अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आधार नामांकन और अपडेट मशीनें लगाई जाएंगी। खास बात यह है कि 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे, लेकिन वे अपने मौजूदा आधार में पता, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक और अन्य जानकारी अपडेट करा सकेंगे। इस व्यवस्था से ग्रामीण परिवारों को शहर जाने की जरूरत कम पड़ेगी और समय व आने-जाने का खर्च भी बचेगा।