Durg Crime News: लिव इन पार्टनर ने नाबालिग युवती को उतारा मौत के घाट, इस हाल में मिला शव, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई वारदात

Ads

Durg Crime News: दुर्ग जिले में लिव इन पार्टनर ने नाबालिग युवती की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 06:56 PM IST

Durg Crime News/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग जिले में लिव इन पार्टनर ने नाबालिग युवती की हत्या कर दी।
  • वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
  • पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Durg Crime News: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग युवती की हत्या कर दी गई गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया है।

लिव इन पार्टनर ने दिया वारदात को अंजाम

Durg Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी पारा का है। मृतक युवती एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी और उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी युवक ने नाबालिग के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें:-