Badrinath Temple Donation Row | Photo Credit: AI
उत्तराखंड: Badrinath Temple Donation Row उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (Ram Mandir Donation) को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चढ़ावा चोरी की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एसआईटी को इस पूरे वित्तीय प्रकरण की जांच पूरी करने के लिए सरकार की तरफ से 15 दिन का समय दिया गया है। वहीं दूसरी ओर अब बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) में भी चोरी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि चारधामों में प्रमुख तीर्थस्थल और विश्वविख्यात बदरीनाथ धाम में चंदा चोरी (चढ़ावा चोरी) का मामला सामने आया है। धार्मिक संगठन भैरव सेना ने मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव पर ही चोरी का आरोप लगाया है।
Badrinath Temple Donation Row आरोप है कि एक CCTV फुटेज में मंदिर समिति अध्यक्ष के निजी सहायक और कुछ कर्मचारी पैसा गिनते हुए दिखे हैं। जिसके बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। बीकेटीसी के एक पदाधिकारी के अनुसार, देहरादून स्थित भैरव सेना नामक संगठन ने आरोप लगाया है कि बद्रीनाथ धाम में तैनात एक कर्मचारी दान और चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी कर रहा है। हालांकि संगठन की ओर से इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए समिति ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर इस मामले में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि ‘समिति ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें गर्भगृह की दीवारों पर चढ़ाई गई सोने की प्लेटों का रंग उतरना, पदाधिकारी का अपनी ही पत्नी को कर्मचारी बनाना और दान के लिए क्यूआर कोड लगवाना समेत कई विवाद शामिल हैं।
#WATCH | Shri Badarinath Kedarnath Temple Committee (BKTC) Chairman Hemant Dwivedi says, “Regarding the news and allegations circulating on social media concerning the alleged misappropriation of donations and offerings at the Shri Badrinath-Kedarnath Temple Dham, I wish to state… pic.twitter.com/NEH5IgW00c
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 3, 2026