Home » Videos » Great news for Chhattisgarh farmers: ₹5,500 to be credited to their accounts | CG Farmers | Tendu Leaf News
Chhattisgarh के किसानों की बल्ले-बल्ले, अब खाते में आएंगे 5500 रुपए | CG Kisan | Tendupatta News
Ads
छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खुशखबरी है, दरअसल साय सरकार ने मजदूरी दर बढ़ा दी है।
सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए संग्रहण पारिश्रमिक (मजदूरी) दर को 4,000 से बढ़ाकर 5,500 रू. प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। यह राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से ऑनलाइन संग्राहकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में केशकाल वनमंडल के 2,803 पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 के संग्रहण के लिए 40 लाख 39 हजार 891 रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि ऑनलाइन उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है।