Haridwar Chori Viral Video: कस्टमर बनकर आया चोर, कर्मचारी को किचन में बंद कर फरार

Ads

हरिद्वार के रुड़की में एक रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर आए शातिर चोर ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले इडली का ऑर्डर दिया, फिर कर्मचारी को किचन में बंद कर कैश काउंटर से करीब 25 से 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नीलम टॉकीज के पास स्थित साउथ फ्यूजन रेस्टोरेंट की है। बताया गया कि वारदात के समय रेस्टोरेंट का मैनेजर सामान लेने बाहर गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और इडली का ऑर्डर देकर कर्मचारी को किचन की ओर भेज दिया।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 05:25 PM IST