बहन ने भाई से दो हजार रुपए मांगे, तो भाई ने स्टांप पेपर पर कराए दस्तखत, फिर कही ये बात

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वायरल होने वाले तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक बहन ने अपने भाई से उधार में 2000 रुपये मांगे, लेकिन उसका भाई बेहद ही शातिर निकला। उसने अपनी बहन को पैसे देने से पहले स्टैम्प पेपर पर सबूत के तौर पर लिखवा लिया कि उसने 2000 रुपये का लोन दिया

बहन ने भाई से दो हजार रुपए मांगे, तो भाई ने स्टांप पेपर पर कराए दस्तखत, फिर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: July 21, 2022 6:24 pm IST

Brother Sister Viral Photo: कभी-कभी जब आपको पैसे की जरूरत पड़ जाती है तो आप सबसे पहले अपने करीबी दोस्त या भाई-बहन से मांगने के लिए जाते हैं। लेकिन वह आपकी आदतों से वाकिफ होते हैं। उन्हें मालूम होता है कि उधार में दिए हुए पैसे वापस मिलेंगे या फिर नहीं। हालांकि, कुछ लोग पैसे लेते हुए यह जरूर कहते हैं कि अभी दे दो कुछ दिन बाद वापस कर दूंगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। उधार में पैसे लेने के बाद लोग गायब भी हो जाते हैं।

Read More: स्कूल बस में लगी भीषण आग, पास खड़ी 3 गाड़ियां भी आई चपेट में, मची अफरा तफरी, जान बचाकर भागे लोग

यही वजह है कि अक्सर आप दुकानों पर यह लिखा हुआ जरूर देखते होंगे कि यहां उधार बंद है। उधार में दी गई चीजें वापस नहीं मिलने पर ही लोग भरोसा खो बैठते हैं और अगली बार के लिए सतर्क हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही इस वायरल होने वाले पेपर में भी देखने को मिला, जब एक बहन ने अपने भाई से उधार में सिर्फ 2000 रुपये कैश मांगे।

Read More: मंत्री रविंद्र चौबे को मिला पंचायत विभाग का जिम्मा, सीएम भूपेश ने दी जानकारी, कुछ दिन पहले टीएस सिंहदेव ने छोड़ा था विभाग 

बहन ने भाई से मांगे उधार तो स्टैम्प पेपर पर लिखवाया

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वायरल होने वाले तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बहन ने अपने भाई से उधार में 2000 रुपये मांगे, लेकिन उसका भाई बेहद ही शातिर निकला। उसने अपनी बहन को पैसे देने से पहले स्टैम्प पेपर पर सबूत के तौर पर लिखवा लिया कि उसने 2000 रुपये का लोन दिया और सीमित तारीख तक वह उसे लौटा देगी। इसके लिए उसने न सिर्फ उने साइन करवाए बल्कि अंगूठा भी लगवाया. इस तस्वीर को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Read More: इस मशहूर एक्ट्रेस को ‘सैलरीड वाइफ’ बनाना चाहता था बिजनेसमैन, सनसनीखेज खुलासे से फैंस दंग 

 


लेखक के बारे में