मंत्री रविंद्र चौबे को मिला पंचायत विभाग का जिम्मा, सीएम भूपेश ने दी जानकारी, कुछ दिन पहले टीएस सिंहदेव ने छोड़ा था विभाग

मंत्री रविंद्र चौबे को मिला पंचायत विभाग का जिम्मा : Responsibility of Panchayat Department given to Ravindra Choubey

मंत्री रविंद्र चौबे को मिला पंचायत विभाग का जिम्मा, सीएम भूपेश ने दी जानकारी, कुछ दिन पहले टीएस सिंहदेव ने छोड़ा था विभाग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: July 21, 2022 5:16 pm IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएस सिंहदेव के पद छोड़ने के बाद अब मंत्री रविंद्र चौबे को पंचायत का विभाग की जिम्मा दे दिया गया है। इसकी जानकारी सीएम भूपेश ने खुद की है। दरअसल, इस विभाग की जिम्मेदारी पहले टीएस सिंहदेव के पास थी, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने इस विभाग को छोड़ने को लेकर सीएम भूपेश को पत्र लिखा था। जिसके बाद अब मंत्री रविंद्र चौबे को पंचायत विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

Read more : ज्ञानवापी मस्जिद मामलाः शिवलिंग की पूजा और कार्बन डेटिंग याचिका हुई खारिज, अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में होगी सुनवाई

कांग्रेस विधायकों ने विधायक दल की बैठक एक सूर में कहा था कि मंत्री टीएस सिंहदेव पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिसके बाद इस पूरे मसले को हाईकमान के उपर छोड़ दिया गया है।

Read more : इस मशहूर एक्ट्रेस को ‘सैलरीड वाइफ’ बनाना चाहता था बिजनेसमैन, सनसनीखेज खुलासे से फैंस दंग 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।