Extramarital Affair Murder: आधी रात अपने शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लेकिन हो गया ये बड़ा कांड, मामला जानकर पुलिस में रह गई दंग
आधी रात अपने शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लेकिन हो गया ये बड़ा कांड…Extramarital Affair Murder: The lover had come to

Extramarital Affair Murder | Image Source | IBC24
- पति ने पकड़ा रंगे हाथों,
- पत्नी ने रची खौफनाक साजिश,
- प्रेमिका ने ही प्रेमी को मरवा दिया,
विदिशा: Extramarital Affair Murder: विदिशा जिले के ग्राम बाला बरखेड़ा में 28 जून की रात हुए युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय हल्के अहिरवार के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह रही कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ने ही अपने पति के साथ मिलकर की थी।
Read More : जादू-टोने के नाम पर ठगी! पूजा के बहाने घर में घुसे, कमरे में बिठाया फिर अलमारी से उड़ाए लाखों के गहने
Extramarital Affair Murder: मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात हल्के अपनी प्रेमिका रश्मि से मिलने उसके घर गया था। तभी रश्मि का पति संतोष अचानक वहां आ पहुंचा। दोनों को साथ देखकर विवाद की स्थिति बन गई। उस दौरान रश्मि ने अपना बचाव करने के लिए पूरा दोष हल्के पर मढ़ दिया। झगड़े के दौरान रश्मि ने हल्के के पैर पकड़ लिए और संतोष ने तौलिए से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से संतोष ने डायल 100 पर फोन कर सूचना दी।
Extramarital Affair Murder: जब करारिया पुलिस मौके पर पहुंची तो हल्के का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसकी नाक से खून बह रहा था और गले पर नाखूनों के निशान थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब रश्मि से पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल कर ली। रश्मि दो बच्चों की मां है और मृतक के साथ उसके लंबे समय से प्रेम संबंध थे।
Read More : विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, इन दो कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द, सामने आई बड़ी वजह
Extramarital Affair Murder: रश्मि के पति संतोष को दोनों पर पहले से ही शक था और वह जानबूझकर उस रात घर देर से लौटा था जिससे दोनों को रंगे हाथों पकड़ सके। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध हत्या तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: युवक हल्के अहिरवार की "हत्या" उसकी प्रेमिका रश्मि और उसके पति संतोष द्वारा आपसी संबंधों के चलते की गई। घटना का कारण अवैध संबंध और शक की भावना रही।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Extramarital Affair Murder: The lover had come to meet his married girlfriend at midnight
विदिशा
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am