Missing Girls Case : इस गांव से अचानक गायब हो रहीं लड़कियां.. ग्रामीणों में डर का माहौल, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
Missing Girls Case : विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र में स्थित बरखेड़ा पठारी में एक साथ चार लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है।

Missing Girls Case | Source : AI Meta
विदिशा। Missing Girls Case : विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र में स्थित बरखेड़ा पठारी में एक साथ चार लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। इनमें तीन नाबालिक आदिवासी लड़कियां शामिल हैं, और एक बालिग लड़की है। पिछले एक महीने से परिजन अपनी बेटियों की तलाश में भटक रहे हैं लड़कियां 11 दिसंबर से लापता है। बरखेड़ा के निवासी की 12 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बहू के साथ पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका भी एक साथ गायब हो गई है। पिता ने अगले दिन पठारी थाना में शिकायत दर्ज कराई इसके बाद 4 जनवरी को गांव की ही एक अन्य लड़की लापता हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।
लड़की के पिता ने 12 दिसंबर को पठारी थाना में आकर तीन गायब होने जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, लगभग एक महीने से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी तीनों नाबालिक लड़कियों का कोई अता-पता नहीं चल सका है। अब पूरे गांव में दहशत का माहौल है ग्रामवासी डरे हुए हैं कि कहीं उनके बच्चे गायब न हो जाए। जब हमने गांव में पहुंच कर बात की तो लोगों ने बताया कि यह सिलसिला कई दिनों से जारी है आसपास के क्षेत्र से भी कई बच्चे गायब होने की खबरें आई हैं लेकिन एक ही गांव से लगभग चार लड़कियों के गायब होने के बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे गांव वाले परेशान हैं। साथ ही इसके कारण जानने की भी कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्या कारण है कि अचानक यहां से नाबालिक बच्चे गायब हो रहे हैं।
एक्सेस टू जस्टिस जिला प्रभारी के पद पर काम करने वाली दीपा शर्मा का कहना है कि जिले में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े गिरोह के होने से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि बीते दिनों गंजबासौदा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब उसके तार जोड़े गए तो वह अन्य देशों तक जा पहुंचे थे। पठारी से आ रही नाबालिक बच्चियों के गुम होने की शिकायत भी कहीं ना कहीं बच्चों की तस्करी से जुड़ी हुई हो सकती है।
उन्होंने बताया कि इस मामले को वह गंभीरता से लेगी और जिन माता-पिता की बच्चियां गुम हुई है उनको वापस घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि तीन नाबालिक लड़कियों के मामले में पुलिस जांच कर रही है, और केस दर्ज किया गया है जबकि नेहा के मामले में गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया है, गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों में सर्चिंग की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: विदिशा में कुल चार लड़कियां गायब हुई हैं, जिनमें तीन नाबालिग आदिवासी लड़कियां और एक बालिग लड़की शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Girls are suddenly disappearing from this village… there is an atmosphere of fear among the villagers, no clue has been found yet
विदिशा
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm