Vidisha Viral News: अजब एमपी की गजब चोरी! सड़कों से उखाड़ ले गए 8 लाख के ब्रेकर, विधायक के घर को भी नहीं छोड़ा, पढ़ें पूरा मामला
विदिशा में एक अजीबोगरीब चोरी हुई है, जिसमें शहर की मुख्य सड़कों से लाखों के स्पीड ब्रेकर चोरी हो गए। विधायक के घर के सामने भी ब्रेकर गायब पाए गए। …

Vidisha Viral News
- विदिशा शहर की मुख्य सड़कों से रातों-रात लाखों के स्पीड ब्रेकर चोरी।
- चोरी की घटनाओं में विधायक के घर के सामने लगे ब्रेकर भी शामिल।
- पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, FIR दर्ज।
विदिशा : Vidisha Viral News मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले से आज हम आपको एक ऐसी चोरी की घटना बताने वाले हैं, जिसे सुनकर आप अचंभित हो जाएंगे। आपने घरों, मंदिरों और दुकानों में चोरियों की खबरें तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी सुना है कि चोर खाली सड़कों से पूरी की पूरी सड़क स्पीड ब्रेकर ही चुरा ले जाएं? Vidisha theft विदिशा से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ चोरों ने रातों-रात शहर की मुख्य सड़कों से लाखों के स्पीड ब्रेकर गायब कर दिए। नगरपालिका सीएमओ ने बताया की करीब 8 लाख रुपये के ब्रेकर चोरी हुए है फ़िलहाल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कर दी गई है।
विधायक के घर के सामने से भी गायब हुआ ब्रेकर
दरअसल, नगरपालिका ने शहर की सड़कों पर लगभग 9 लाख के स्पीड ब्रेकर लगवाए थे जिससे ओवर स्पीड कम की जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके, लेकिन चोरों ने इन स्पीड ब्रेकरों पर धावा बोल दिया और शहर कि सड़कों से ये स्पीड ब्रेकर रातो रात चुरा लिये। Vidisha road news शहर की सबसे व्यस्त और सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों जैसे दुर्गानगर चौराहा, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रोड और विवेकानंद चौराहा से ये स्पीड ब्रेकर रातों-रात चोरी हो गए। हद तो तब हो गई जब चोरों ने विदिशा विधायक के घर के सामने लगे स्पीड ब्रेकरों को भी नहीं छोड़ा।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
यह घटना विदिशा की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े करती है कि आखिर चोर इतनी भारी-भरकम चीजों को मुख्य सड़कों से उखाड़कर कैसे ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। Vidisha municipal newsइस अजीबोगरीब चोरी के बारे में जब नगरपालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर से बात की गई, तो उन्होंने पुष्टि की कि शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 8 लाख रुपये के स्पीड ब्रेकर चोरी हुए हैं। नगरपालिका ने इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है और पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें
- Govt Employees New Property Rules: 5000 रुपए तक के ही गहने खरीद सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, चाहे कितनी भी हो सैलरी.. भाजपा सरकार ने लगा दी रोक!..
- Naxal Surrender in Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में 1 करोड़ के 50 इनामी नक्सली करेंगे सरेंडर, बारसे देवा के बाद कौन से बड़े चेहरे होंगे पुलिस के सामने? आज 2 बजे होगा खुलासा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह चोरी विदिशा जिले के शहर की मुख्य सड़कों से हुई, जिसमें दुर्गानगर चौराहा, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रोड और विवेकानंद चौराहा शामिल हैं।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Speed Breakers Worth 8 Lakh Stolen from Main Roads
विदिशा
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am