इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद में एक किशोर की हत्या, एक गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद में एक किशोर की हत्या, एक गिरफ्तार
वर्धा (महाराष्ट्र), 10 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कथित तौर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने 17 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी।
यह घटना शनिवार को हिंगणघाट के पिंपलगांव गांव में हुई।
हिंगणघाट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ऑनलाइन पोस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि करीब एक महीने पहले एक किशोर और आरोपी मानव जुमनाके (21) ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता से उसपर वोट करने को कहा था।
उन्होंने बताया कि पीड़ित को आरोपी से ज्यादा वोट मिले थे जिसके बाद दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया।
पीड़ित और आरोपी शनिवार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मिले थे।
अधिकारी ने बताया कि चर्चा करने के दौरान उनके बीच कहासुनी हुई जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।
भाषा शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद में एक किशोर की हत्या, एक गिरफ्तार
WARDHA
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm