BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Today Assembly Election Result Live: जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे नेता और कार्यकर्ता.. पुलिस ने लगाई सभा, जुलूस और विजय रैलियों पर रोक, आप भी देखें मतगणना के बीच जारी ये आदेश

Today Assembly Election Result Live: बंगाल चुनाव परिणाम लाइव, BJP 178 सीटों पर आगे, कोलकाता पुलिस ने विजय जुलूस पर लगाया प्रतिबंध

Today Assembly Election Result Live

Today Assembly Election Result Live

satya prakash
Published: 04 May 2026 | 12:05 pmModified: 04 May 2026 | 12:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. बंगाल में BJP 178 सीटों पर, TMC 107 पर आगे
  2. कोलकाता पुलिस ने विजय जुलूस और रैलियों पर रोक लगाई
  3. नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी

कोलकाता: चार राज्यों के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी मतगणना जारी है। (Today Assembly Election Result Live) ताजा रुझानों के मुताबिक़ पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रूझान के मुताबिक़ 178 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी ममता की पार्टी 107 सीटों पर आगे है।

कोलकता पुलिस ने जारी की आदेश

इस बीच क़ानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने अपने आदेश में कहा हैं कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को देखते हुए, जिसके पूरे दिन चलने की उम्मीद है, और कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए, यह सूचित किया जाता है कि 4 मई, 2026 को चुनाव परिणामों के संबंध में कोई भी विजय जुलूस, रैली या सार्वजनिक उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने अपने आदेश में कहा है कि, "यह प्रतिबंध सभी राजनीतिक दलों या समूहों पर समान रूप से लागू होगा। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यदि कोई विजय जुलूस निकाला जाता है, तो वह 5 मई, 2026 या उसके बाद संबंधित पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही निकाला जा सकता है। ऐसे सभी अनुमत जुलूसों को प्रचलित नियमों और दिशानिर्देशों तथा अनुमति में निर्धारित शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा।

क्या है पश्चिम बंगाल का ताजा रुझान?

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपनी निकटम प्रतिद्ववंदी सत्‍तारूढ तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है। अब तक के रूझानों में विधानसभा की 293 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 178 सीटों पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 107 सीटों पर बढत बनाई हुई है। 6 सीटों पर अन्‍य उम्‍मीदवार आगे हैं। पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना हो रही है। (Today Assembly Election Result Live) फल्‍ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्‍य में इस महीने की 21 तारीख को दोबारा वोटिंग होगी और मतगणना 24 मई को की जाएगी।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

बता दें कि, आज आने वाले नतीजों से  824 सीटों का भविष्य तय होगा और साथ ही यह भी साफ होगा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति किस दिशा में जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी राज्यों में एक साथ काउंटिंग शुरू होगी। सुबह के पहले 1–2 घंटे में शुरुआती रुझान आने लगेंगे और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जाएगी। शाम होते-होते यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी। वैसे तो शाम तक ज्यादातर सीटों के नतीजे सामने आ जाते हैं, लेकिन कुछ सीटों पर गिनती लंबी भी चल सकती है। एग्जिट पोल्स के आंकड़े इस बार काफी हैरान करने वाले हैं। किसी एक पार्टी की लहर के बजाय, हर राज्य की अपनी अलग कहानी दिख रही है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal Chunav Parinam 2026)

यहां का मुकाबला सबसे दिलचस्प है। (Today Assembly Election Result Live) अधिकतर सर्वे टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। कुछ पोल्स (जैसे P-MARQ) बीजेपी को 150-175 सीटों के साथ बढ़त दे रहे हैं, तो कई सर्वे हंग असेंबली की संभावना जता रहे हैं, जहां मामूली वोट स्विंग से नतीजे बदल सकते हैं।

तमिलनाडु (Tamil Nadu Chunav Parinam 2026)

यहां डीएमके का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन एक्टर विजय की पार्टी 'टीवीके' (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने एंट्री मारकर खेल बिगाड़ दिया है। (Today Assembly Election Live Result 2026) एक्सिस माय इंडिया जैसे सर्वे तो विजय की पार्टी को 120 सीटों तक दिखा रहे हैं, जो स्टालिन के लिए बड़ी चिंता बन सकता है।

असम (Assam Chunav Parinam 2026)

यहां ज्यादातर एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साफ बढ़त दिखा रहे हैं, जहां पार्टी 85–100 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बना सकती है।

पुडुचेरी (Puducherry Chunav Parinam 2026)

पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने के पूरे चांस हैं।

केरल (Kerlam Chunav Parinam 2026)

यहां मुकाबला 'नेक-टू-नेक' है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF को हल्का सा फायदा (70-75 सीटें) मिलता दिख रहा है, लेकिन वामपंथी गठबंधन (LDF) भी कड़ी टक्कर दे रहा है।

उप-चुनावों के नतीजे भी आएंगे

देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग भी आज ही होगी। इन राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं।

कर्नाटक की दो सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। (Today Assembly Election Result Live) महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ये 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं।

इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हो गया था।इस सीट से उपचुनाव में महाराष्ट्र की डिप्टी CM और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया, लेकिन 22 निर्दलीय मैदान में हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण

उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: West Bengal Election Results 2026 Live: BJP Leads Big, Kolkata Police Bans Victory Rallies Amid Counting

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm