Agnimitra Paul BJP Result: भाजपा की सनसनी, महिला नेत्री ने मचाई धूम.. बंगाल में 40 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत, जानें किस सीट से PM मोदी ने जताया था भरोसा
West Bengal Agnimitra Paul BJP Result: अग्निमित्र पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट से 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की, BJP आगे

West Bengal Agnimitra Paul BJP Result
- अग्निमित्र पॉल ने 40 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की
- आसनसोल दक्षिण सीट से BJP की बड़ी जीत
- TMC उम्मीदवार तापस बनर्जी को मिली करारी हार
कोलकता: पश्चिम बंगाल में भाजपा इतिहास बनाने की तरफ तेजी से आग बढ़ रही है। ECI की वेबसाइट के मुताबिक भाजपा ने वेस्ट बंगाल में अबतक 8 सीटों पर जीत दर्ज कर ली हैं जबकि 199 सीटों पर पार्टी अभी भी आगे हैं। बात करें टीएमसी की तो ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 88 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए है। (West Bengal Agnimitra Paul BJP Result) इस बीच सबसे बड़ी खबर आसनसोल दक्षिण सीट से आई है। यहाँ भाजपा की महिला नेत्री अग्निमित्र पॉल ने शानदार जीत दर्ज की हैं। अग्निमित्र पॉल ने इस सीट से टीएमसी के तपस बनर्जी को 40 से ज्यादा वोटो से पटखनी दी है। भाजपा की पॉल को 1 लाख 19 हजार से ज्यादा वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बनर्जी ने करीब 79000 वोट हासिल किये।

ओवैसी को मिली निराशा, हर सीट पर चल रहे है पीछे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को करारा झटका लगा है। मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में 12 उम्मीदवार उतारने के बावजूद पार्टी दोपहर तक एक भी सीट पर बढ़त बनाने में विफल रही।
AIMIM की अधिकाँश सीटों पर जमानत जब्त
चुनाव आयोग द्वारा दोपहर दो बजे तक जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एआईएमआईएम का राज्यव्यापी वोट प्रतिशत महज 0.19 प्रतिशत पर सिमट गया है। ओवैसी की पार्टी ने मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और उत्तर दिनाजपुर जैसे मुस्लिम आबादी वाले जिलों में अपनी पूरी ताकत झोंकी थी, लेकिन अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने की स्थिति बन गई है।
विशिष्ट सीटों के आंकड़ों पर गौर करें तो मालदा जिले की मोथाबाड़ी सीट पर एआईएमआईएम उम्मीदवार को केवल 995 वोट मिले हैं, जबकि सुजापुर में यह आंकड़ा 2500 तक ही पहुंच पाया। (West Bengal Agnimitra Paul BJP Result) मुर्शिदाबाद की सूती सीट पर पार्टी को 741 और रघुनाथगंज में 1400 मत प्राप्त हुए हैं। हालांकि, कांडी विधानसभा सीट पर पार्टी के पक्ष में 11,000 से अधिक वोट पड़े हैं, जिसके साथ वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
मतदाताओं ने नकारा, नहीं मिला बिहार जैसा समर्थन
बिहार विधानसभा चुनाव के पिछले प्रदर्शन से उत्साहित होकर एआईएमआईएम ने बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े राजनीतिक प्रभाव की उम्मीद की थी। पार्टी के स्थानीय नेतृत्व का मानना था कि बिहार के 'सीमांचल' क्षेत्र से भौगोलिक निकटता के कारण बंगाल के इन जिलों में उन्हें वैसा ही समर्थन मिलेगा, लेकिन मतदाताओं ने इस रणनीति को नकार दिया।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ गठबंधन टूटना ओवैसी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। गठबंधन खत्म होने के बाद एआईएमआईएम ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था, जिसका असर अब परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, पूर्व सहयोगी हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
SIR को बनाया था सबसे बड़ा मुद्दा
मतदान से पहले मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर भी विवाद रहा था। (West Bengal Agnimitra Paul BJP Result) एआईएमआईएम ने इन क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उत्तर 24 परगना के हाबरा, बारासात और बशीरहाट दक्षिण के साथ-साथ आसनसोल उत्तरी और करनदिघी में भी प्रत्याशी उतारे थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण
उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Agnimitra Paul Wins Big in Asansol South: BJP Candidate Secures Massive 40,000+ Vote Victory
West Bengal
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pmवीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pm