मुंबई। बदलते परिवेश के साथ फैशन में भी बदलाव आ गया है। अगर बात ब्राइडल फैशन की तो अब गया वो जमाना जब दुल्हन लाल या रानी कलर के भारी भरकम कपड़ो में दिखती थी।अभी के समय में ब्राइडल लुक और ब्राइडल वियर में काफी तेजी से परिवर्तन हो रहा हैं। इन दिनों ज्यादा तर दुल्हन पेस्टल कलर के ब्राइडल लहंगे में दिख रही है।
साथ ही इन दिनों ब्राइडल में व्हाइट लहंगे का क्रेज भी खूब देखा जा रहा हैं। व्हाइट कलर न केवल सिंपल बल्कि स्टनिंग लुक भी देता हैं। यहीं वजह है कि इंडियन ब्राइडल में व्हाइट लहंगा ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं।
आपको बता दे कि व्हाइट लहंगे में दुल्हन काफी स्टनिंग, एलिगेंट और यूनिक लगती हैं।
जब आप अपने ब्राइडल वियर की शॉपिंग कर रही हो तो ध्यान रखें कि लहंगा बिल्कुल व्हाइट न चुने बल्कि रैड, मैहरुन, पिंक, ग्रीन या गोल्ड इम्ब्रॉयडरी वर्क वाला व्हाइट लहंगा सलैक्ट करें, जो आपको न केवल ट्रैडीशनल लुक देगा बल्कि सभी खास अट्रैक्शन भी दिलाएगा।
वेब डेस्क IBC24