क्रिस्पी मिल्क मठरी रेसिपी

Ads

क्रिस्पी मिल्क मठरी रेसिपी

  •  
  • Publish Date - October 9, 2018 / 09:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 10:27 AM IST

नमकीन मठरी तो आप अक्सर चाय के साथ खाते ही होंगे पर आज यह मिल्क मठरी आजमाइए जिसे आप अपने घर पर ही बना सकते हैं। यह टेस्टी और क्रिस्पी मिल्क मठरी आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएगी।

सामग्री

मैदा – 310 ग्राम

पाउडर चीनी- 50 ग्राम

जायफल- 1/4 चम्मच

तिल- 2 चम्मच

नमक- 1/4 चम्मच

घी- 45 मिलीलीटर

दूध- 150 मिलीलीटर

तलने के लिए तेल

ऐसे बनाए मिल्क मठरी

 सबसे पहले एक कटोरे में 310 ग्राम मैदा, 50 ग्राम पाउडर चीनी, 1/4 चम्मच जायफल, 2 चम्मच तिल के बीज, 1/4 चम्मच नमक, 45 मिलीलीटर घी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।

150 मिलीलीटर दूध डालें और इसे चिकने मुलायम आटे में गूंध लें।

 अब इस आटे को 20 मिनट के लिए साइड पर रख दें।

आटे से एक पेडा बनाए और इसे एक गोल आकार दें, इसे अपनी हथेलियों के साथ थोड़ा सा दबाएं।

 एक बर्तन में पर्याप्त तेल गर्म करें और इसके बाद इसे कुरकुरे होने तक तलें।

एक कंटेनर में स्टोर करें और चाय के साथ परोसें।

वेब डेस्क IBC24