स्पिनच कोर्न चीज़ सैंडविच टोस्ट

Ads

स्पिनच कोर्न चीज़ सैंडविच टोस्ट

  •  
  • Publish Date - July 22, 2018 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 06:46 AM IST

 कुरकुरे मकई और पालक से बने सैंडविच को हर कोई बारिश के मौसम में खुश होकर  खायेगा तो। 

सामग्री 

पालक के पत्ते उबालर ठंडे पानी में धोलें२०-२५

अमेरिकन मकई के दाने १/२(आधा) कप

चीज़ घिसा हुआ१/२(आधा) कप

ब्राउन ब्रेड स्लाइस ८

प्याज़ १ स्वास्थ्यवर्द्धक

लहसुन २ कलियाँ

ऑलिव आइल १ बड़ा चमचा

हरी मिर्च १

नमक स्वादानुसार

कालीमिर्च पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच

विधि

कोर्न को माईक्रोवेव ओवन में पका लें। प्याज़ और लहसुन की कलियाँ काट लें। नौन स्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच औलिव आइल गरम करें। प्याज़ और लहसुन डालें और भूनें।ब्लांच किया हुआ पालक काटें और इसमें डाल दें। हरी मिर्च काटें और डालकर मिला लें। कोर्न को ओवन से बाहर निकालें और ड्रेन करें और फिर नमक, कालीमिर्च पावडर के साथ डालकर मिला लें।

मिक्सचर एक बाउल में रखें और चीज़ डालकर मिला लें। चार ब्रैड से स्लाइस पर इसे लगालें और बाकी स्लाइस से ढक दें। हर एक सैन्डविच पर औलिव आइल लगालें।सैन्डविच ग्रिलर को गरम करें, और थोड़ा सा औलिव आइल इस पर भी लगा लें। दोनों साइड गोल्डन होने तक सैन्डविच ग्रिल करें। फिर हर एक को तीन स्रिआइप्स में काटें और गरमागरम सर्व करें।

वेब डेस्क IBC24