Seychelles Highest Honour/Image Credit: ANI X Handle
Seychelles Highest Honour: नई दिल्ली: पीएम मोदी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल सेशेल्स के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से नवाजा गया है। बताया जा रहा है कि, पीएम मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में लीडरशिप के लिए सेशेल्स के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड सस्टेनेबल ग्रोथ और पीएम मोदी के ग्रीन विज़न के लिए उनके लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को मान्यता देता है। पीएम मोदी को यह किसी विदेशी देश द्वारा उन्हें दिया गया 34वां वैश्विक पुरस्कार है। (Seychelles Highest Honour) दोनों देशों के बीच कई प्रकार के समझौते भी हुए हैं और इसके बाद पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि, मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है- भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े. जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो. और जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें।
पीएम मोदी को मिलने वाला यह सम्मान उन सम्मानों में और सम्मान है जो पीएम के क्लाइमेट एक्शन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और ग्रीन ग्रोथ के कामों को पहचान देते हैं। हाल ही में पिछले महीने ही मई 2026 में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) ने उन्हें फूड सिक्योरिटी को मजबूत करने, खेती में बदलाव लाने और सस्टेनेबल खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘एग्रीकोला मेडल’ दिया था।
#WATCH | Victoria, Seychelles: Prime Minister Narendra Modi conferred the ‘Guardian of the Blue Horizon’, Seychelles’ highest distinction for leadership in environmental conservation and sustainable development.
(Source: ANI/DD News) https://t.co/FSuvFZhMsX pic.twitter.com/ex5sPaAEo6
— ANI (@ANI) June 28, 2026
इतना ही नहीं साल 2018 में पीएम मोदी को इकोनॉमिक ग्रोथ, ग्लोबल सहयोग और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए ‘सियोल पीस प्राइज’ मिला था। (Seychelles Highest Honour) 2018 में, यूनाइटेड नेशंस ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
Seychelles Highest Honour: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम मोदी इस समय सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर है। जहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। पीएम मोदी का स्वागत सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया। 27 से शुरू हुई यात्रा 29 जून तक जारी रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।
इन्हें भी पढ़ें:-