Ballia Police Suspended: 6 पुलिसकर्मियों को SP ने किया सस्पेंड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Ads

Ballia Police Suspended: जिले में गौवंश तस्करी के मामले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। SP ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 03:50 PM IST

Ballia Police Suspended/Photo Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • बलिया में गो तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित
  • गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद मिलीभगत की बात सामने आने पर हुई कार्रवाई
  • एसपी ने विभागीय जांच शुरू की, इससे पहले 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था

बलिया। Ballia Police Suspended: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गौवंश तस्करी के मामले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। तस्करों से मिलीभगत के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। (UP police suspended for cow smugglers)

Ballia Police Suspended बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली में तैनात आरक्षी मुकेश कुमार, रिंकू गुप्ता व अमन सिंह तथा दुबहर थाने के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, दिनेश विश्वकर्मा एवं आरक्षी आलोक सिंह को गो तस्करों से संलिप्तता के आरोप में शनिवार को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

तस्करों से पूछताछ में हुआ मिलीभगत का खुलासा

Ballia Police Suspended एसपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले दिनों गौवंश तस्करों के वाहन पकड़े गए थे। ट्रैप करने पर कुछ पुलिसकर्मियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में मिलीभगत का खुलासा हुआ। गौवंश तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर इन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले गो तस्करों से सांठगांठ की शिकायत पर 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर (पुलिस लाइन से संबद्ध) किया गया था। (Cow Smuggling News)

 

  ये भी पढ़ें 

Join Our Whatsapp Group

 

 

बलिया में कितने पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं?

गो तस्करों से कथित मिलीभगत के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

पुलिसकर्मियों पर क्या आरोप हैं?

उन पर गो तस्करों से कथित सांठगांठ और तस्करी में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई कैसे शुरू हुई?

गो तस्करों के वाहन पकड़े जाने और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद जांच शुरू हुई।

क्या मामले की आगे जांच जारी है?

हां, पुलिस ने विभागीय जांच शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

क्या इससे पहले भी इस मामले में कार्रवाई हुई थी?

हां, लगभग एक महीने पहले इसी मामले में 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था।