श्रीलंका की अदालत के आदेश पर 11 भारतीय मछुआरे रिहा

Ads

श्रीलंका की अदालत के आदेश पर 11 भारतीय मछुआरे रिहा

  •  
  • Publish Date - March 8, 2022 / 05:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

कोलंबो, आठ मार्च (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना द्वारा देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 11 भारतीय मछुआरों को एक स्थानीय अदालत के निर्देश पर मंगलवार को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 7 फरवरी को उत्तर में डेल्फ्ट द्वीप के पास से गिरफ्तार किया था। उनके मछली पकड़ने वाले तीन ट्रॉलर भी जब्त कर लिये गए थे।

जाफना में भारत के महावाणिज्य दूत राकेश नटराज जयभास्करन ने ट्वीट किया, ‘जाफना जेल में हिरासत में रखे गए 11 भारतीय मछुआरों को आज केट्स अदालत ने रिहा कर दिया। जाफना में वाणिज्य दूतावास ने अदालत में इस मामले का प्रतिनिधित्व करके उन्हें कानूनी सहायता प्रदान की और उनकी जल्द रिहाई का रास्ता साफ किया।”

भाषा जोहेब उमा

उमा