चीन में बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Ads

चीन में बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 4, 2021 / 09:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

बीजिंग, चार अप्रैल (भाषा) पूर्वी चीन के जियांगशु प्रांत में रविवार तड़के एक ट्रक और यात्री बस की टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई तथा 19 अन्य लोग घायल हो गए।

शेनयांग-हाएकोउ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक डिवाइडर तोड़कर बस से टकरा गया, जिससे बस पलट गई और दो अन्य ट्रकों से जा टकराई।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है।

खबर में कहा गया है कि दुर्घटना संबंधी जांच जारी है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल