पाकिस्तान के बलूचिस्तान, केपीके में विभिन्न अभियानों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को किया ढेर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान, केपीके में विभिन्न अभियानों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को किया ढेर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान, केपीके में विभिन्न अभियानों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को किया ढेर
Modified Date: August 27, 2026 / 05:06 pm IST
Published Date: August 27, 2026 5:06 pm IST

कराची, 27 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकारी स्वामित्व वाले ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, ये अभियान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी समूहों को निशाना बनाकर इन दोनों प्रांतों के अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए थे।

रिपोर्ट में अभियानों का कोई सटीक समय नहीं बताया गया है, लेकिन कहा गया है कि ये आतंकवादी पिछले कुछ दिनों के अभियान में मारे गए हैं।

पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान प्रांत के सासोल इलाके में चार आतंकवादी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में दो और दक्षिण वजीरिस्तान जिले में टीटीपी के पांच अन्य आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

रिपोर्ट में सुरक्षा बलों के हवाले से बताया गया कि सासोल इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकवादियों को निशाना बनाया गया था।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सफल अभियानों के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की।

रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश सुरक्षाकर्मियों के साथ खड़ा है।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में