ढाका, आठ जुलाई (भाषा) बांग्लादेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,651 नए मामले सामने आए, जो प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
इसके साथ ही कोविड-19 से 199 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार, देश में महामारी से अब तक 15,792 मरीजों की मौत हो चुकी है।
देश में अब संक्रमण की दर 31.62 प्रतिशत है। बांग्लादेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,66,406 हो गए हैं।
भाषा यश सिम्मी
सिम्मी