हैलोवीन के दौरान भीड़ में कुचलकर 120 लोगों की मौत, मची दहशत

Ads

सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ में कुचलकर 120 लोगों की मौत : अधिकारी

  •  
  • Publish Date - October 30, 2022 / 12:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

सियोल, 29 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास के दौरान उसमें कुचलकर कम से कम 120 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सियोल के योंगसेन दमकल विभाग के प्रमुख चोई सेओन-बिओम ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि 74 शवों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि 46 शवों को अभी सड़कों पर ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पास के जिम में रखा जा रहा है ताकि उनकी पहचान की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इसी दौरान भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और भीड़ में कुचलकर लोग हताहत हो गए।

एपी अर्पणा देवेंद्र

देवेंद्र