मेक्सिको सिटी, तीन अगस्त (एपी) मेक्सिको के प्रांत नायरिट में बृहस्पतिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि बचावकर्मी दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं तथा मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एजेंसी ने फेसबुक के अपने पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि घटना में करीब 21 यात्री घायल हो गए।
यह दुर्घटना राज्य की राजधानी टेपिक के पास हुई। स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि बस मेक्सिको सिटी से रवाना हुई थी और सीमावर्ती शहर तिजुआना जा रही थी।
एपी आशीष सुरेश
सुरेश